Responsive APAAR Consent Form - Single Page Print

अपार (APAAR) आईडी बनाने के लिए छात्र के पिता/माता/ कानूनी अभिभावक की सहमति पत्र

मैं के रूप में पहचान पत्र प्रमाण संख्या: , (छात्र/छात्रा का नाम) , स्वेच्छा से छात्र/छात्रा का आधार नंबर तथा आधार प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी जनसांख्यिकीय जानकारी निम्नलिखित आशय एवं उद्देश्य हेतु ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) आई.डी. बनाने और डिजिलॉकर खाता खोलने में प्रयुक्त करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ साझा करने के लिए अपनी सहमति देता/देती हूं।

मैं समझता/समझती हूं कि मेरी APAAR आई.डी. का उपयोग और साझा सीमित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जैसा कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा समय-समय पर शैक्षिक और संबंधित गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया जा सकता है इसके अलावा मुझे यह भी पता है कि मेरी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (नाम, पता, आयु, जन्मतिथि, लिंग और फोटो) विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों जैसे कि यू-डायस डेटाबेस, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक रिकॉर्ड के रखरखाव, शैक्षिक संस्थानों और भर्ती एजेंसियों जैसे अन्य हितधारकों में लगी संस्थाओं को उपलब्ध कराई जा सकती है।

मैं शिक्षा मंत्रालय को उपरोक्त उद्देश्य के लिए आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम,2016 के प्रावधान के अनुसार यूआईडीएआई के साथ आधार आधारित प्रमाणीकरण करने के लिए मेरे आधार नंबर का उपयोग करने के लिए अधिकृत करता हूं। मैं समझता हूं कि यूआईडीएआई सफल प्रमाणीकरण के बाद मेरे ई-केवाईसी विवरण या 'हां' का जवाब शिक्षा मंत्रालय के साथ साझा करेगा।

मैं समझता/समझती हूं कि मेरे द्वारा साझा की गई जानकारी गोपनीय रखी जायेगी और कानून द्वारा अपेक्षित होने को छोड़कर किसी तीसरे पक्ष को नही बताई जाएगी।

मैं समझता/समझती हूं कि मैं किसी भी समय सभी या किसी भी उद्देश्य के लिए अपनी सहमति वापस ले सकता/सकती हूं और मेरी सहमति वापस लेने पर, मेरी साझा की गई जानकारी का प्रसंस्करण बंद हो जायेगा, हालांकि, पहले से संसाधित किया गया कोई भी डाटा सहमति की ऐसी वापसी पर अप्रभावित रहेगा।